रूस ने 77 और अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated 09 Feb 2023 01:18:38 PM IST

रूसी विदेश मंत्रालय ने जवाबी कदम उठाते हुए 77 अमेरिकी नागरिकों को देश में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया है।


रूस ने 77 और अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि नागरिकों में सरकारी एजेंसियों, संघीय विभागों के प्रमुख और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने वाली कंपनियां शामिल हैं।

रूसी नागरिकों पर बैन लगाने के वाशिंगटन के निरंतर विस्तार के जवाब में ये निर्णय लिया गया है।

इसने कहा, "हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि रूस के खिलाफ किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा।"

विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूस ने अब तक कुल 1,344 अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं।

आईएएनएस
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment