भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका की करीबी नजर
Last Updated 25 Oct 2020 03:41:57 AM IST
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर करीबी नजर रख रहा है और वह नहीं चाहता कि तनाव और बढ़े।
भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका की करीबी नजर |
अधिकारी ने अगले हफ्ते नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच शुरू हो रहे 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ट्रंप प्रशासन रक्षा उपकरण बेचने के अलावा संयुक्त सैन्य अभ्यासों और सूचनाओं के आदान-प्रदान से जरिए भारत को सहयोग दे रहा है।
उन्होंने कहा, ‘हम एक सरकार के रूप में हिमालय क्षेत्र की स्थिति पर बारीकी और सूझबूझ के साथ नजर रखे हुए हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हालात और तनावपूर्ण न हों।’
| Tweet |