आर्मेनिया-अजरबैजान में फिर लड़ाई, 18 मरे

Last Updated 29 Sep 2020 03:50:10 AM IST

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवादित अलगाववादी क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर फिर से लड़ाई शुरू हो गई है।


आर्मेनिया-अजरबैजान में फिर लड़ाई, 18 मरे

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब तक 16 सैनिक और दो आम नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने इस बीच कहा कि उनकी तरफ भी सैन्य नुकसान हुआ है हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

आर्मेनिया ने यह दावा भी किया कि अजरबैजान के चार हेलिकॉप्टरों को मार गिराया गया और 33 टैंकों तथा लड़ाकू वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

अजरबैजान ने पूर्व में किये गए उस दावे को खारिज किया था कि उसके दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है।

एपी
येरेवान (आर्मेनिया)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment