भारत ने क्वालालंपुर में फंसे 405 नागरिकों को निकाला
Last Updated 19 Mar 2020 04:40:10 AM IST
भारत ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मलयेशिया के क्वालालंपुर एयरपोर्ट पर फंसे 405 नागरिकों को निकाल लिया है। इनमें कई छात्र भी हैं।
![]() भारत ने क्वालालंपुर में फंसे 405 नागरिकों को निकाला (प्रतिकात्मक चित्र) |
क्वालालंपुर में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारत सरकार ने मंगलवार को दिल्ली और विशाखापत्तनम में एयर एशिया की उड़ानों को फंसे हुए भारतीयों की मदद की मंजूरी दे दी थी।
उच्चायोग ने ट्वीट किया, विशेष विमानों के जरिये 405 भारतीयों को क्वालालंपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली और विशाखापत्तनम ले जाने के लिए एयर एशिया का शुक्रिया। क्वालालंपुर में स्थित उच्चायोग के अधिकारियों का भी शुक्रिया जो मंगलवार से इसे सफल बनाने का अथक प्रयास कर रहा था।
| Tweet![]() |