Brexit: 47 साल बाद यूरोपीय संघ से बाहर हुआ ब्रिटेन, पीएम जॉनसन बोले- यह नई सुबह की शुरुआत
ब्रिटेन 47 साल तक यूरोपीय संघ का सदस्य रहने के बाद शुक्रवार रात अंतत: इससे अलग हो गया। ब्रिटेन ईयू से बाहर निकलने वाला पहला देश है।
![]() |
ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से अलग होने की प्रक्रिया वर्ष 2016 में शुरू हुई थी। वर्ष 2016 में हुए जनमत सर्वेक्षण में 51.89 प्रतिशत लोगों ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था।
ब्रिक्जिट के मुद्दे पर ब्रिटेन के दो प्रधानमंत्रियों डेविड कैमरन तथा थेरेसा मे को इस्तीफा देना पड़ा था। आखिरकार मौजूदा समय में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन संसद में ब्रेक्जिट प्रस्ताव को पास कराने में सफल हुए।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट के कुछ क्षण पहले अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक क्षण को एक नई सुबह करार दिया था। ब्रिटेन रात 11 बजे ईयू से अलग हो गया। जॉनसन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह एक ऐसा क्षण है जब एक नई सुबह की शुरुआत होती है।
Tonight we are leaving the European Union. pic.twitter.com/zZBsrf4BLe
— Boris Johnson (@BorisJohnson) January 31, 2020
उल्लेखनीय है कि लगभग पांच दशकों तक यूरोपीय संघ के साथ रहने के बावजूद ब्रिटेन ने कभी यूरो (यूरोपीय संघ की करेंसी) को नहीं अपनाया या वीजा-मुक्त या को लेकर हुए शेंगेन समझौते का हिस्सा नहीं रहा था।
ब्रिटेन ने अब परिवर्तन अवधि यानि यूरोपीय संघ के साथ अपने भविष्य के संबंधों के विवरण पर सहमत होने के लिए निर्धारित 11 महीने का समय में प्रवेश कर लिया है।
| Tweet![]() |