गणपति विसर्जन से पहले करें ये खास उपाय, पूर्ण होंगी मनोकामनाएं और दूर होंगी विपत्तियां

Last Updated 24 Sep 2023 11:07:59 AM IST

स साल 28 सितंबर 2023 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन गणेशोत्सव का समापन है। ऐसे में उससे कुछ उपाय करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त हो सकती है।


Ganesh visarjan se pehle kya kare: गणेश उत्सव बहुत ही धूम- धाम से मनाया जाता है। पूरे दस दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस साल 28 सितंबर 2023 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन गणेशोत्सव का समापन है। लोग इस दिन गणपति विसर्जन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं या नौकरी, व्यापार आदि में लाभ नहीं हो रहा है वो लोग गणपति विसर्जन से पहले ये उपाय कर सकते हैं। इन छोटे-छोटे उपायों को करने से उनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।  

Ganesh visarjan se pehle kya kare - Ganesh visarjan se pehle kare ye upay
दाम्पत्य जीवन सुखी बनाने के लिए उपाय - Ganesh visarjan se pehle Konsa upay karne chahiye
• जो लोग अपना दाम्पत्य जीवन सुखी बनाना चाहते हैं उन्हें गणेश विसर्जन से पहले गणेश जी को पूजा के समय रेशमी दुपटटा चढ़ाना होगा। इससे आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम और भरोसा बढ़ेगा।

भौतिक सुख के लिए उपाय

• जो लोग भौतिक सुख की कामना कर रहे हैं उन्हें गणेश विसर्जन से पहले पांच तरह के लड्डुओं का भोग गणेश जी को लगाना होगा। इससे आपको भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।

धन की कमी दूर करने के उपाय
• जिन लोगों की ज़िंदगी में धन की कमी है और काफी समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं वो लोग गणेश विसर्जन से पहले गणेश भगवान का अभिषेक गाय के कच्चे दूध से करें। इस उपाय को करने से धन की कमी दूर होगी और घर में खुशहाली आएगी।

मान-सम्मान बढ़ाने के लिए उपाय 
• स्फटिक या क्रिस्टल से बनी गणेश भगवान की मूर्तियों को भक्तों को बांटें। इससे आपको समाज में मान-सम्मान तो मिलेगा ही साथ ही तरक्की भी मिलेगी।
 
Ganesh visarjan se pehle kya kare
मानसिक और शारीरिक समस्या को दूर करने के उपाय

• अगर आप काफी समय से मानसिक और शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप गणेश विसर्जन से पहले गणपति जी को ताज़ी और हरी दूर्वा ज़रुर चढ़ाएं। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।

नौकरी और परिवार में चल रही परेशानी को दूर करने के उपाय
• गणपति विसर्जन से पहले गणेश जी को सिंदूर चढ़ाएं। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

बीमरी दूर करने के उपाय

जो लोग काफी समय से रोगों से ग्रसित हैं वो लोग विसर्जन से पहले गणपति भगवान की आम के पत्तों से पूजा- पाठ करें। ऐसा करने से आपके सभी तरह के रोग दूर हो जाएंगे।

संकटों को दूर करने के उपाय

• भगवान गणेश को आप गुड, दही और चीनी का भोग लगाएं। इसके बाद सच्चे मन से पूजा करें। ऐसा करने से आने वाले संकटों से आप बच पाएंगे।

आर्थिक तंगी को दूर करने के उपाय

• जिन लोगों को काफी समय से आर्थिक तंगी हो रही है वो लोग विसर्जन से पहले गणेश भगवान का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे आपकी पैसों से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। इसके साथ ही तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर गणेश भगवान को चढ़ाने से धन का लाभ होगा।

संतान संबंधी समस्या को दूर करने के उपाय
• गणेश भगवान को गुलाब के 21 फूल (पुष्प चढ़ाएं), इससे आपकी संतान संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
_SHOW_MID_AD__

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment