प्रकृति का दीदार

Last Updated 12 Feb 2020 12:22:09 AM IST

आमतौर पर माना जाता है कि दुनिया में फिलहाल सबसे अच्छी शिक्षा प्रणाली फिनलैंड की है।


जग्गी वासुदेव

फिनलैंड ने आज से चालीस साल पहले अपनी शिक्षा प्रणाली पर फिर से विचार करना शुरू किया था। लगभग उसी समय अमेरिका ने भी अपनी शिक्षा प्रणाली पर काम करना शुरू किया था। इस कोशिश में अमेरिका मानकीकरण (स्टैंर्डड तय करना) व टेस्टिंग (परीक्षाओं) के रास्ते पर चला गया, उसने अपना पाठ्यक्रम भी कम किया, लेकिन ये सब कारगर साबित नहीं हुआ। शिक्षा पर खरबों डॉलर खर्च किए गए, लेकिन ऐसा कोई सुधार सामने नहीं आया, जिसके बारे में बात की जाए।

इतना ही नहीं, टीचर्स व प्रिंसिपल्स में जबरदस्त निराशा घर कर गई, दूसरी तरफ बच्चों में शिक्षा के प्रति अरु चि भर गई। इस बीच फिनलैंड पिछले चालीस सालों में दुनिया की सबसे बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था बन गया, जहां विद्यार्थियों की उपलब्धियां हैं, बच्चे अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ते, उनको पढ़ाई से संतुष्टि मिलती है। टीचर्स के लिए भी एक सम्मान है, अभिभावक (माता-पिता) भी संतुष्ट हैं। और इन सबसे उनके समुदायों में एक स्थायित्व है।

इन वजहों से वहां की शिक्षा व्यवस्था एक उदाहरण बन गई है। जितने भी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सूचकांक हैं, वे दिखाते हैं कि फिनलैंड टेस्टिंग के मामले में सबसे ऊंचे स्थान पर है। फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था कम्पीटीशन पर नहीं, बल्कि कोलैबोरेशन यानी सहयोग पर आधारित है। वहां स्कूल आपस में मिलकर काम करते हैं, टीचर्स मिलकर काम करते हैं, यूनिर्वसटिी स्कूल के साथ, अभिभावकों (माता-पिता) के साथ मिलकर काम करती हैं। वहां बस हाईस्कूल की आखिरी परीक्षा को छोड़कर कोई मानक परीक्षा नहीं होती।

इतना ही नहीं, वहां ग्रेजुएशन की दर लगभग सौ फीसद है। तो ऐसा नहीं है कि हमें फिनलैंड की सारी चीजें यहां लागू कर देनी चाहिए। असली चीज है कि सिद्धांतों का इस्तेमाल होना चाहिए और ये सिद्धांत बेहद बेबाक और स्पष्ट हैं। आधुनिक शिक्षा की शुरु आत औद्योगिक क्रांति से हुई है और आप इसे देख सकते हैं। ये औद्योगिक क्रांति सफल तो बहुत हुई है, लेकिन ये मशीनी और अप्राकृतिक है। केन ने जो कहा, वह शिक्षा का सबसे महत्त्वपूर्ण पहलू है कि यह एक प्रोडक्शन लाइन नहीं है। यह एक जैविक (आर्गेनिक) घटना है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment