आत्म विकास
व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रात: उठने से लेकर सोने तक की व्यस्त दिनचर्या निर्धारित करें। उसमें उपार्जन, विश्राम, नित्य कर्म, अन्यान्य काम- काजों के अतिरिक्त आदर्शवादी परमार्थ प्रयोजनों के लिए एक भाग निश्चित करें।
![]() श्रीराम शर्मा आचार्य |
साधारणतया आठ घण्टा कमाने, सात घण्टा सोने, पांच घण्टा नित्य कर्म एवं लोक व्यवहार के लिए निर्धारित रखने के उपरांत चार घंटे परमार्थ प्रयोजनों के लिए निकालना चाहिए। इसमें भी कटौती करनी हो, तो न्यूनतम दो घंटे तो होने ही चाहिये। इससे कम में पुण्य परमार्थ के, सेवा साधना के सहारे बिना न सुसंस्कारिता स्वभाव का अंग बनती है और न व्यक्तित्व का उच्चस्तरीय विकास संभव होता है। आजीविका बढ़ानी हो तो अधिक योग्यता बढ़ाएं।
परिश्रम में तत्पर रहें और उसमें गहरा मनोयोग लगाएं। साथ ही अपव्यय में कठोरतापूर्वक कटौती करें। सादा जीवन उच्च विचार का सिद्धांत समझें। अपव्यय के कारण अहंकार, र्दुव्यसन, प्रमाद बढ़ने और निंदा, ईष्र्या, शत्रुता पल्ले बांधने जैसी भयावह प्रतिक्रियाओं के अनुमान लगाएं। सादगी प्रकारान्तर से सज्जनता का ही दूसरा नाम है। औसत भारतीय स्तर का निर्वाह ही अभीष्ट है। अधिक कमाने वाले भी ऐसी सादगी अपनाएं जो सभी के लिए अनुकरणीय हो। ठाट-बाट प्रदशर्न का खर्चीला ढकोसला समाप्त करें।
अहर्निश पशु प्रवृत्तियों को भड़काने वाले विचार ही अंतराल पर छाये रहते हैं। अभ्यास और समीपवर्ती प्रचलन मनुष्य को वासना, तृष्णा और अहंकार की पूर्ति में निरत रहने का ही दबाव डालता है। सम्बन्धी मित्र परिजनों के परामर्श प्रोत्साहन भी इसी स्तर के होते हैं। लोभ, मोह और विलास के कुसंस्कार निकृष्टता अपनाए रहने में ही लाभ तथा कौशल समझते हैं। ऐसी ही सफलताओं को सफलता मानते हैं।
इसे एक चक्रव्यूह समझना चाहिये। भव-बंधन के इसी घेरे से बाहर निकलने के लिए प्रबल पुरु षार्थ करना चाहिये। कुविचारों को परास्त करने का एक ही उपाय है-प्रज्ञा साहित्य का न्यूनतम एक घंटा अध्ययन अध्यवसाय। इतना समय एक बार न निकले तो उसे जब भी अवकाश मिले, थोड़ा-थोड़ा करके पूरा करते रहना चाहिये। यही है व्यक्तित्व के कुछ सिद्धांत।
Tweet![]() |