Aaj Ka Rashifal 28 March: जानिए कैसे रहेगा आज का दिन, 28 मार्च, 2024 का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज बृहस्पतिवार, 28 मार्च, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 28 March, 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() आज का राशिफल |
मेष : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। रोजगार के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अवसरों का लाभ उठाएं।
मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं परंतु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव।
कर्क : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। इससे बचें।
सिंह : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।
कन्या : सगे-संबंधों के बीच मधुरता कायम रखें। घरेलू माहौल उत्साहित रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नई अभिलाषाएं हतोत्साहित करेंगी। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष संभव।
तुला : दुविधाओं का त्याग कर सही योजनाओं पर केंद्रित हों। आवेश पर नियंत्रण रखें। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
धनु : दुनियादारी में समय देने से महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होगा। अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति होगी। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें।
मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। रोजगार में धनागम के स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन की व्यवस्थता के लिए चिंतित होंगे। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा।
| Tweet![]() |