Aaj Ka Rashifal 16 December : इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पढ़ें आज का राशिफल

Last Updated 16 Dec 2023 07:24:14 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 16 December In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 16 December

मेषः धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार और नौकरी में मनवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा तथा तनाव से अपने आप को दूर रखें।

वृषभ:दिन में व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है जो आपको शारीरिक तथा मानस‍िक रूप से परेशान कर सकती है। विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है।

मिथुनः  धन को लेकर हो रही परेशानी समाप्त होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा लाभदायक होगी। तनाव से बचें।

कर्कः कार्यक्षेत्र में सफलता के योग रहेंगे। व्यापार में कुछ नया कर सकते हैं। माता और मकान से लाभ संभव हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

सिंहः  व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है या किसी की बीमारी पर भी खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्य के सिलसले में यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्याः   दौड़ भाग के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। पेट से सम्बंधित कोई विकार रह सकता है। धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते है। संतान की ओर से परेशानी रह सकती है।

तुलाः नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आंखों तथा नसों से सम्बंधित कोई परेशानी रह सकती है। रुका धन प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शारीरिक थकावट से परेशान हो सकते हैं। भाषा पर ध्यान रखें, किसी को अपशब्द न बोलें।
 
धनुः नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने के अच्छे संकेत हैं। सेहत तथा अपने खान पान पर ध्यान रखें।

मकरः  आज किसी महिला वर्ग की ओर झुकाव रह सकता है। मन में किसी के लिए द्वेष न पनपने दें। शत्रुओं पर हावी रह सकते हैं। रुका धन मिल सकता है।

कुंभः पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ हो सकता है। दिन शुभ है।

मीनः नौकरी वर्ग के लोगों की उन्नति सम्भव है। बोलचाल पर ध्यान रखें, किसी से मन मुटाव होने की सम्भावना हो सकती है। कुल मिलाकर आपका आज का दिन अच्छा रहेगा।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment