Aaj Ka Rashifal 15 November : आज मिलेगी इन राशि वालों को सफलता, जानिए आज का राशिफल

Last Updated 15 Nov 2023 07:48:54 AM IST

Aaj Ka Rashifal 15 November : जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 15 November In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


आज का राशिफल

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 15 November in hindi)

मेष : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।       
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।                
मिथुन : नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधियों के बीच कटुता जैसी स्थिति न आने दें।           
कर्क : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।        
सिंह : रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।          
कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।            
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।                  
वृश्चिक : घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।    
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह किसी की आलोचना भी न ्करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।    
मकर : अपने समय का सदोपयोग करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगत से दूरी बनायें।       
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता बढ़ेगी।         
मीन : नये कार्यों की पूर्ति होगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment