Aaj Ka Rashifal 10 November : आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Last Updated 11 Nov 2023 06:38:05 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 11 November In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


आज का राशिफल

मेष : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां। संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।        

बृषभ : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।          

मिथुन : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना  न आने दें। नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।  आवेश में कोई निर्णय न लें।   

कर्क : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।      

सिंह : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।

कन्या : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।       

तुला : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।

वृश्चिक : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में आकर लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें।  

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें एवं बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घरेलू संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।   

मकर : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति संभव।    

कुंभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। शिक्षामें परिश्रम तीव्र होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।      

मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment