Aaj Ka Rashifal 9 November : कर्क और मिथुन राशि वालों को कार्य क्षेत्र में मिलेगी सफलता, जानिए आज का राशिफल

Last Updated 09 Nov 2023 07:02:35 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 9 November In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 9 November

मेष: आज का दिन कार्यक्षेत्र में भागदौड़ वाला बना रह सकता है।  आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वाद -विवाद से बचें। आपके पारिवारिक जीवन में स्‍थिति सामान्य बनी रहेगी।

बृषभ: आपकी आय में आज वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरी वर्ग के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे लाभ दे सकता है। व्यापारी वर्ग को परिश्रम के उपरांत लाभ की प्राप्ति होगी।

मिथुनः  कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सहयोगियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक बनेगा। आज आपकी सुख - सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे।
 
कर्कः भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप आज धार्मिक कार्यो में अधिक रूचि ले सकते हैं। आर्थिक स्‍थिति के लिहाज से आज आपको लाभ मिल सकता है।

सिंहः कुछ नए व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। कामकाज को लेकर आज आपकी दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

कन्याः कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छे लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित छोटी-मोटी यात्रा का योग बन सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध आज आपको मिल सकते हैं।

तुलाः अपनी किसी पुरानी समस्या का निराकरण हो सकता है। आप धन सम्बन्धी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कोई पुराना उधार धन आज आपको वापस मिल सकता है।

वृश्चिकः आज का दिन आपको लाभ देने वाला बना रहेगा। आपको किसी अन्य श्रोत से भी धन का लाभ मिल सकता है। नौकरी वर्ग के जातकों के लिए आज का दिन शुभता भरा बना रहेगा

धनुः माता -पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कामकाज को लेकर स्‍थिति सामान्य बनी रहेगी तथा अधूरे पड़े आपके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

मकर राशि :अपने पराक्रम के बल पर कई प्रकार के लाभ अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं।

कुंभः धन का लाभ उनकी आर्थिक स्‍थिति को मजबूती दे सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में आज आपकी आपकी उन्नति हो सकती है। नौकरी वर्ग के जातकों को कार्यस्थल पर लोगों के साथ सामंजस्य बना कर रखने की सलाह है।

मीनः  आज का दिन बहुत अच्छे लाभ दे सकता है। आपको धन सम्बन्धी मामले में कोई अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्‍थिति सामान्य रूप से चलती रहेगी।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment