Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 4 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 04 May 2023 06:46:56 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 4 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


राशिफल और आज का पंचांग

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:38 काशी-प्रात: 05:20, कानपुर-प्रात: 05:29, पटना-प्रात: 05:11, देहरादून-प्रात: 05:32, गोरखपुर-प्रात: 05:16, लखनऊ-प्रात: 05:26 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:57, काशी-सायं 18:29, कानपुर-सायं 18:42, पटना-सायं 18:21, देहरादून-सायं 18:57, गोरखपुर-सायं 18:30, लखनऊ-सायं 18:40 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 17:44, काशी-सायं 17:16, कानपुर-सायं 17:29, पटना-सायं 17:08, देहरादून-सायं 17:42, गोरखपुर-सायं 17:16, लखनऊ-सायं 17:26 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:11, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:51, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:01, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:42, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:05, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:48, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:58। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 14, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 21, प्रविष्टें। सव्वाल 13, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी (14) रात्रि  23:45 बजे तक, तदन्तर पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र रात्रि 21:35 बजे तक, तदन्तर स्वाती  नक्षत्र प्रारम्भ। बज्र योग प्रात: 10:36 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 09:20 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रारम्भ रात्रि 23:45 बजे से, सायान्ह व्यापिनी चतुर्दशी में श्री नृसिंह जयन्ती, श्री छिन्नमस्ता जयन्ती, गुरु अमरदास जयन्ती।

मौसम: पूरे उत्तर भारत में वर्षा के आसार बनेंगे। कुछ उत्तर भारत या पर्वतीय क्षेत्रों में तेज आंधी आ सकती है। उत्तर मध्य भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा रहेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

दैनिक राशिफल

मेष: इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। परिजनों के सहयोग से कठिन कार्य भी आसान लगेगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव।

बृषभ: मन को सकारात्मक दिशा में केन्द्रित करें। वक्त के साथ जो हाथ से फिसल गया उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं वक्त के साथ गतिमान होना ही सकारात्मक जीवन है।

मिथुन: मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।

कर्क: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं उत्साह लाएंगी।

सिंह: नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार  बन रहे हैं। नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। क्रोध पर काबू रखने की आवशयकता है। आवेश में कोई निर्णय न लें।

कन्या: ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अपयश या लांछन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियों में सुधार के आसार बन रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बन रहे हैं।

तुला: कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बन रहे  हैं।

वृश्चिक:  सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अर्थाभाव और भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का सामना करें निश्चित ही सफलता मिलेगी।

 धनु: अपने उपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। समझदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

मकर: मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आप पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें।

कुंभ: आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भविष्य की चिन्ताएं अपने ऊपर प्रभावी न होने दें।

मीन: भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment