Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 3 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 03 May 2023 06:20:03 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 3 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं। पंचांग (Panchang)


राशिफल और आज का पंचांग

राशिफल और आज का पंचांग (Horoscope and Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:39, काशी-प्रात: 05:20, कानपुर-प्रात: 05:29, पटना-प्रात: 05:11, देहरादून-प्रात: 05:33, गोरखपुर-प्रात: 05:17, लखनऊ-प्रात: 05:26 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:57, काशी-सायं 06:29, कानपुर-सायं 06:41, पटना-सायं 06:21, देहरादून-सायं 06:56, गोरखपुर-सायं 06:29, लखनऊ-सायं 06:39 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 04:45, काशी-अप. 04:20, कानपुर-अप. 04:32, पटना-अप. 04:11, देहरादून-अप. 04:43, गोरखपुर-अप. 04:19, लखनऊ-अप. 04:29 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:39, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:18, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:28, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:09, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:35, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:15, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:25 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय वैशाख 13, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 20, प्रविष्टें। सव्वाल 12, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी रात्रि 23:50 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र रात्रि 20:57 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। हषर्ण योग पूर्वा. 11:27 बजे तक, तदन्तर वज्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। प्रदोष 13, व्रत, अशोक त्रिरात्रि व्रत।

मौसम : कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वष्रा संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में कहीं कहीं बदली हो सकती है। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली का मौसम होगा।


मेष : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। प्रयासरत्त क्षेत्रों में थोड़ी अड़चनों का आभास होगा। समय का पूरा उपयोग करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है।                 
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।               
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा।              
कर्क : कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।             
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।             
कन्या : आपका ज्यादा बोलना या बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है। कुछ नये घरेलू तनावों से मन में अशांति का आभास होगा। सगे-संबंधों में कुछ कारणवश कटुता की आशंका है।       
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।                
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा।                 
धनु : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही ना करें।
मकर : पारिवारिक कार्यों में ब्यस्तता रहेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी को भी छोटा न समझें। मन नीरसता से प्रभावित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।        
कुंभ : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य  के प्रति लावरवाही न बरतें। परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें। घर में खुशहाली रहेगी।             
मीन : पारिवारिक जिम्मेदारियों से आर्थिक चिंताएं परेशान करेंगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment