5 से 11 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 5 से 11 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। व्यावसायिक ब्यस्तता बढ़ेगी। पारंपरिक एवं धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना कर लेंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।
वृषभ-इस सप्ताह कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय हो सकता है। भागदौड़ से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु केंद्रित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।
मिथुन-आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। वाणी पर संयम रखें और सगे-संबंधों में मधुरता लाने की चेष्ठा करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
कर्क-हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कार्यक्षेत्र में बचकाना स्वभाव से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये विचरों से प्रभावित होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह-आकस्मिक कोई नई आशा की किरण मन में जगेगी। भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आयेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या-कुछ देनदारियां हतोत्साहित करेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
तुला-भावनात्मक रिश्तों को लेकर आपका मन संजीदा होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बनेंगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अपने मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए केंद्रित होंगे। घर में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। भावनात्मक रिश्तों एव प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। यह सप्ताह ब्यस्ततापूर्ण होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ-अवरोधित कार्यों का समाधान होगा। बहुत सारी जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को बीती बातों को भूलें क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें। घर में किसी मेहमान के आगमन से पूरा पारिवारिक वातावरण खुशहाल होगा।
मीन-श्रेष्ठजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्ततापूणो समय होगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे।
Tweet![]() |