शुक्रवार, 15 अप्रैल, 2022 का राशिफल

Last Updated 15 Apr 2022 03:41:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 15 अप्रैल, 2022 का राशिफल।


शुक्रवार, 15 अप्रैल, 2022 का राशिफल

मेष: इधर-उधर की बातों में मन न लगाएं, सिर्फ अपने कर्तव्यों पर केन्द्रित हों। निजी जरूरतों में व्यय के योग हैं। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा।                
बृषभ: परिवार में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे।               
मिथुन: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी।                   
कर्क: मन नये-नये कल्पनाओं की शैर करेगा। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा तीव्र होगी। संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनाएं।
सिंह:  कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी।  संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा दोनों का अहसास होगा। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं।             

कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। समय तो अच्छा है परन्तु इधर की बात उधर करना अपकी छवि के लिए हानिकारक हो सकता है।              
तुला: धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। थोड़ा धैर्य एवं संयम से काम लें। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें।             
वृश्चिक: अच्छी योजनाएं बन रही हैं। आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्पूर्ण दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगे। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।            
धनु: बहुत ही अच्छा समय आ गया है सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। उत्साहपूर्ण सुखद समय का अहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।           
मकर: नये लक्ष्यो में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा।            
कुंभ: नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग हैं। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।          
मीन: आय - व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment