बृहस्पतिवार, 7 अप्रैल, 2022 का राशिफल

Last Updated 07 Apr 2022 12:04:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 7 अप्रैल, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 7 अप्रैल, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:04, काशी-प्रात: 05.43, कानपुर-प्रात: 05:53, पटना-प्रात: 05:35, देहरादून-प्रात: 06:00, गोरखपुर-प्रात: 05:41, लखनऊ-प्रात: 05:51 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:42, काशी-सायं 06:17, कानपुर-सायं 06:28, पटना-सायं 06:08, देहरादून-सायं 06:40, गोरखपुर-सायं 06:16, लखनऊ-सायं 06.26 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.27, काशी-रात्रि 11:54, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:09, पटना-रात्रि 11:46, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:29, गोरखपुर-रात्रि 11.57, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.07 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:53, काशी-प्रात: 09:38, कानपुर-प्रात: 09:46, पटना-प्रात: 09:28, देहरादून-प्रात: 09:45, गोरखपुर-प्रात: 09:33, लखनऊ-प्रात: 05:43। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 17, शक् संवत् 1944। चैत्र शुक्ल षष्ठी, संवत् 2079, सौर (मीन) चैत्र मास की 25, प्रविष्टें। रमजान 05, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। बसंत ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी रात्रि 20:32 बजे तक तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 22:42 बजे तक तदन्तर आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ। सौभाग्य योग प्रात: 09:32 बजे तक तदन्तर शोभन योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 09:10 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। स्कन्तद षष्ठी, कुमार षष्ठी, अशोक षष्ठी (बंगाल)।

मौसम : उत्तर एवं मध्य क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा साथ ही तापमान बढ़ेगा। पूरे उत्तरीय क्षेत्रों में गर्मी बढ़ेगी।



मेष : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मक न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मकता लाएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।   भावनाओं से उद्वेलित मन निकट संबंधों में चिंतित होगा।
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की  समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता रहेगी।
मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कर्क : मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।
सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में खुशहाली रहेगी।           
कन्या : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके लिए प्रगति का सूचक है।
तुला : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी।
वृश्चिक : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
धनु : सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मकर : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। कुछ नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन को प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment