मंगलवार, 5 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 5 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 5 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:07, काशी-प्रात: 05:45, कानपुर-प्रात: 05:55, पटना-प्रात: 05:37, देहरादून-प्रात: 06:02, गोरखपुर-प्रात: 05:43, लखनऊ-प्रात: 05:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:41, काशी-सायं 06:16, कानपुर-सायं 06:27, पटना-सायं 06:07, देहरादून-सायं 06:38, गोरखपुर-सायं 06:15, लखनऊ-सायं 06:25 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10.37, काशी-अप. 10:06, कानपुर-अप. 10:19, पटना-अप. 09:57, देहरादून-अप. 10:38, गोरखपुर-अप. 10:07, लखनऊ-अप. 10:18 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:30, काशी-प्रात: 08:13, कानपुर-प्रात: 08:22, पटना-प्रात: 08:04, देहरादून-प्रात: 08:23, गोरखपुर-प्रात: 08:09, लखनऊ-प्रात: 08:19 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 15, शक् संवत् 1944। चैत्र शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2079, सौर (मीन) चैत्र मास की 23, प्रविष्टें। रमजान 03, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। बसंत ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी अप. 15:45 बजे तक तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। कृत्तिका नक्षत्र अप. 16:52 बजे तक तदन्तर रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ। प्रीति योग प्रात: 08:00 बजे तक तदन्तर आयुष्मान योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त अप. 15:45 बजे तक, वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, स्थायीजय योग सूर्योदय से अप. 13:55 बजे तक।
मौसम : उत्तर-मध्य क्षेत्रों में तेज गर्मी होगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में धूप के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी।
बृषभ : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरते।
मिथुन : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर लापरवाह होगा।
सिंह : हर स्थिति का नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। पुरानी बातों कों भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।
कन्या : संबंधों का लाभ मिलेगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बनेगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कल्पनाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।
तुला : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। व्यहार कुशलता से अपनी अलग पहचान बनायेंगे। अर्थाभव मन को परेशान करेगा।
वृश्चिक : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है।
धनु : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
मकर : स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कुंभ : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।
मीन : किसी नये क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
Tweet![]() |