शुक्रवार, 9 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 09 Apr 2021 01:53:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 9 अप्रैल, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 9 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष : भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेनंगे।  राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय संभव। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
कर्क : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
सिंह : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। निकट संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
कन्या : भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी अवसर मिलेंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
तुला : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों के बीच कटुता ला सकता है।           
वृश्चिक : रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
धनु : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।   
मकर : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
कुंभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।
मीन : उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। ।  



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment