शुक्रवार, 2 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 02 Apr 2021 02:27:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 2 अप्रैल, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 2 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।          
बृषभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।        
मिथुन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।         
कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्ररखें।            
सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।             
कन्या : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।    
तुला : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।       
वृश्चिक : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।         
धनु : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।  सामाजिक मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें।           
मकर : कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।           
कुंभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।    
मीन : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कायरे की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। नकारात्मक चिंताओ को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पुरानी समस्याएं खत्म होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment