बुधवार, 24 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 24 Feb 2021 01:16:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 24 फरवरी, 2021 का राशिफल का राशिफल।


बुधवार, 24 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।      

बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।    

मिथुन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव रहेगा।    

कर्क : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।     

सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।     

कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। गलत विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होंगे।    

तुला : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।  महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक कायरे में क्रियाशीलता बढ़ेगी।      

वृश्चिक : नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।        

धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाने का प्रयास करें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।           

मकर : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि संभव। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य का त्याग करें।       

कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।       

मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। भावनाव से उद्वेलित आपका मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment