मंगलवार, 23 फरवरी 2021 का राशिफल

Last Updated 23 Feb 2021 07:24:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 23 फरवरी 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 23 फरवरी 2021 का राशिफल

मेष : निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती नजर आयेंगी।            
बृषभ : किसी संबंध को लेकर परेशान हो सकते हैं।  कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नयी प्रतिभाएं उजागर होंगी। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा।          
मिथुन : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। इसे सुधारें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।            
कर्क : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी।             
सिंह : अपने पद व मर्यादा ख्याल रखते हुए उच्छृंखल मन पर नियंतण्ररखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।         
कन्या : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।        
वृश्चिक : सामाजिक कायरे में ब्यस्तता बढ़ेगी। आज के दिन किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट संभव। श्रेष्ठजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा।       
धनु : व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।             
मकर : महत्वपूर्ण कायरें की पूर्ति हेतु मन में चिंता रहेगी। प्रतिभाओं पर भरोसा कर महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक मर्यादा का ख्याल रखें।      
कुंभ : आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए काफी व्यस्तता का समय होगा। किसी नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।       
मीन : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा। किसी नये लक्ष्य कुछ नये कायरे में ब्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment