- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- दिवाली पर घरौंदा-रंगोली की विशेष परंपरा
भारतीय संस्कृति में हर पर्व का अपना विशेष महत्व होता है और दीपों का महापर्व दीपावली भी इससे अलग नहीं. दीपावली पर घरौंदा और रंगोली बनाए जाने की भी परंपरा लंबे समय से चली आ रही है जो वर्तमान आधुनिकता के दौर में भी लोगों ने नहीं भुलाई. कार्तिक माह के शुरू होते ही घर में साफ सफाई का काम शुरू हो जाता है. इस महीना दीपावली के आगमन का होता है और इसी दौरान घरों में घरौंदा बनाने का निर्माण आरंभ हो जाता है. घरौंदा घर शब्द से बना है. सामान्य तौर पर दीपावली के आगमन पर अविवाहित लड़कियां घरौंदा का निर्माण करती है. घरौंदा का निर्माण इसलिए करती है कि क्योंकि उनका घर भरापूरा रहे. सामान्य तौर पर घरौंदा बनाने का प्रचलन दीपावली के दिन होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास काटकर अपनी नगरी अयोध्या लौटे थे तो उनके आने की खुशी में उनके महल को दीपों से सजाया गया था. इसी को देखते हुए घरौंदा बनाकर उसे सजाने का प्रचलन हुआ.