नहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा', गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन
महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का 78 साल क उम्र में निधन हो गया है। गूफी ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली।
![]() |
गुफी पेंटल का असली सरबजीत सिंह पेंटल था। उनका जन्म 4 अक्तूबर, 1944 को पंजाब के तरणतारण में हुआ। पेशे से इंजीनियर थे। वह 1969 में मुंबई आए थे और उन्होंने शरुआती दिनों में मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था। उन्होनें फिल्मी दुनियां में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। पर उन्हें पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से ही मिली।
महाभारत ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। महाभारत में उन्होंने दुर्योधन के मामा शकुनि का किरदार निभाया था।
गूफी ने अलग-अलग भूमिकाओं में लगभग 18 टेलीसेरियल्स के अलावा 'रफू चक्कर', 'दिल्लगी', 'देस परदेस', 'सुहाग' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
पिछले हफ्ते, उनके भतीजे और अभिनेता हितेन पेंटल ने मीडियाकर्मियों को बताया था कि उनके चाचा गूफी की हालत गंभीर है और उन्हें दिल और किडनी संबंधी समस्याओं के चलते अंधेरी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था।
गुफी पेंटल बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पेंटल के बड़े भाई हैं।
| Tweet![]() |