Bipasha व करण ने खरीदी 90 लाख की लग्जरी कार, जानिए क्यों

Last Updated 31 May 2023 01:30:57 PM IST

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अपनी नई लग्जरी कार घर लेकर आए हैं। उन्होंने इसे अपनी नन्ही बेटी देवी की 'नई राइड' बताया।


Bipasha व करण ने खरीदी 90 लाख की लग्जरी कार, जानिए क्यों

कारदेखो डॉट कॉम पर ऑडी क्यू7 (Audi Q7 at CarDekho.com) की कीमत 84.70 लाख से 92.30 लाख रुपये के बीच है। स्टार कपल ने अपनी नई कार के साथ फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

वीडियो में बिपाशा और करण को अपनी नई कार की ओर चलते हुए दिखाया गया है, जो ढकी हुई है। दोनों आलीशान कार से पर्दा उठाते है और फिर सेलिब्रेट करते हुए केक काटते है।

बिपाशा ने कैप्शन दिया: देवी की नई राइड, हमारे लिए इसे इतना खास बनाने के लिए ऑडी का शुक्रिया।

बिपाशा और करण ने अपनी फिल्म 'अलोन' के सेट पर साथ काम करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी। उन्होंने नवंबर, 2022 में अपनी पहली बच्ची देवी को जन्म दिया।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment