Kathal Movie Review: सान्या मल्होत्रा ने जीता दर्शकों का दिल, जानें कैसी है फिल्म, पढ़ें रिव्यू

Last Updated 21 May 2023 10:42:04 AM IST

'कटहल' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में जातिवाद के मुद्दे को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।


'कटहल' जिसे बिहार जैसे राज्य में शाकाहारियों का नॉनवेज भी कहा जाता है, ने पूरे मोगा में हलचल मचा दी है। नेटफल्किस पर आई फिल्म कटहल में राजपाल यादव(Rajpal Yadav) और सान्य मल्होत्रा  (Sanya Malhotra) स्टारर फिल्म कटहल काफी मजेदार है।

इनके अलावा फिल्म में अनंत जोशी, विजय राज, विक्रम प्रताप, नेहा सराफ, गुरपाल सिंह प्रमुख भुमिका में नजर आएंगे।

सीरीज की कहानी महिमा बसोर यानी सान्या मल्होत्रा के ईर्दगिर्द घूमती रहती हैं। कटहल से यशोवर्दन मिश्रा ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। ये एक पॉलिटिकल स्टायर फिल्म है।

फिल्म कटहल की कहानी मोगा के एमएलए (विजय राज) जी के पेड़ से दो 15-15 किलो के कटहल के चोरी होने से शुरू होती है। अंकल होन्ग ब्रीड के ये कटहल चोरी होते हैं, जिसके बाद मंत्री जी पूरे महकमे की पुलिस को कटहल की खोजबीन की जांच में लगा देते हैं। लेकिन जांच के दौरान पुलिस के सामने एक अलग ही सच्चाई का खुलासा होता है।

कटहल को ढ़ंढने की जिम्मेदारी सीनियर पुलिस इंसपेक्टर(राकेश बेदी) और सब- इंसपेक्टर महिमा (सान्या मल्होत्रा) और उनकी टीम को सौंपी जाती है। इस पूरे मामले को एक पत्रकार (राजपाल यादव) सनसनी बना देता है। कैसे यह सब होता है। यही सब आगे की कहानी है, जिसे देखने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर कटहल-द मिस्ट्री ऑफ जैकफ्रूट देखनी होगी।

यशोवर्धन मिश्रा ने इस कहानी को, जितनी खूबसूरती से पिरोया है, वह तारीफ करने लायक है। उनके सारे एप्रोच जितने कलात्मक हैं उतने ही मारक भी।

"कटहल" में रघुवीर यादव और राजपाल यादव दोनों हैं। राजपाल पत्रकार हैं और रघुवीर यादव हलवाई। दोनों के अभिनय का स्वाद एकदम अलग है।

दंगल स्टार सान्या महरोत्रा जो इस फिल्म में लेडी इंसपेक्टर का रोल अदा कर रहीं हैं। उनके अभिनय की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने रोल को स्क्रीन पर बखूबी उतारा है।  इस फिल्म में उनकी मेहनत नजर आती है। फिल्म में उन्होंने अपने को बुंदेली बोली ढालने का जो प्रयास किया है, वह बेहद लाजवाब है।

एमएलए के किरदार में विजय राज एक राजनेता हैं, जिनके कटहल चोरी हो गए हैं। कटहल खोने का दर्द भी उनके चेहरे पर झलकता है। एक्टर ने अपने रोल को बेहतरीन तरीके से निभाया है। हालांकि उन्हें स्क्रीन स्पेस कम मिल है।

अनंत जोशी और नेहा सराफ, का सीधा सपाट अभिनय भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। निकर चलो...गीत में अनंत जोशी का अभिनय उभर के आया है,  एक्टर ने सान्या के लवर की भूमिका निभाई है। सान्या और अनंत की क्यूट केमिस्ट्री फिल्म में अच्छी दिख रही है।

और नेहा सराफ, नारी के बहुत मुश्किल अबलापन को जताने में सफल हुई हैं।

एसपी गुरुपाल सिंह और डिप्टी एसपी सतीश शर्मा, के अभिनय की स्वाभाविकता सिर्फ इतनी है कि वो दोनों एसपी और डिप्टी एसपी ही लगते हैं। यही उनका कमाल  है।

कटहल एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसकी कहानी कटहल को ढूंढने से शुरू होती है जो जातिवाद के मुद्दे पर चोट करती है। फिल्म के जरिए सोशल मैसेज दिया गया है।

कटहल देखिए, जरूर देखिए, क्योंकि ये साफ-सुथरी फिल्म एंटरटेन करती है। इस वीकेंड पर आप ये फिल्म जरूर देख सकते हैं।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment