विराट ने पूरा किया 71वां शतक, अनुष्का बोलीं 'हर चीज में हमेशा तुम्हारे साथ'

Last Updated 09 Sep 2022 01:31:30 PM IST

अनुष्का शर्मा के स्टार क्रिकेटर पति विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71 वां शतक लगाया जिसके जवाब में अभिनेत्री खूब प्यार लुटाती नजर आईं।


अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली से वादा किया है कि वह हर चीज में हमेशा उनके साथ' हैं। विराट ने गुरुवार को एशिया कप 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71 वां शतक लगाया। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर मैच से विराट की कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

उन्होंने लिखा, "हमेशा आपके साथ किसी भी और हर चीज (दिल और अनंत इमोजी) में।"

पोस्ट का जवाब देते हुए, विराट ने रेड-हार्ट इमोजीस भेजे।

विराट कोहली ने 1020 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जमाया। साथ ही भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 61 गेंदों में करियर की सर्वश्रेष्ठ 122 रन की पारी के साथ भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 212/2 पर पहुंचा दिया।

बता दें कि इस ओवर के दौरान विराट ने पहले अपनी रिंग को किस किया वे कहते हैं 'मैंने रिंग को किस किया क्योंकि कोई है जिसने मेरे लिए बहुत किया है वह है अनुष्का। यह शतक उनके और हमारी बेटी वामिका के लिए है।'

कोहली का अंतर्राष्ट्रीय शतक लगभग तीन साल के अंतराल के बाद बना है। उन्होंने अपना 70वां शतक नवम्बर 2019 में बनाया था। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 100 रनों का आंकड़ा 53 गेंदों में पार कर लिया। वह शानदार छक्का उड़ाकर इस मंजिल पर पहुंचे। कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 71वां शतक जड़ा। इस शतक की खासियत यह है कि यह कारनामा उन्होंने 1019 दिनों के इंतजार के बाद दोहराया।

अभिनय के मोर्चे पर अनुष्का, अगली बार प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 'चकड़ा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी।



 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment