करण-अर्जुन के बाद फिर दिखेगी शाहरुख और सलमान खान की जोड़ी, एक्शन फिल्म बनाएंगे आदित्य चोपड़ा!

Last Updated 05 Jul 2022 12:06:22 PM IST

बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा, सलमान खान और शाहरूख खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।


शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी पर्दे पर बेहद पसंद की जाती है। चर्चा है कि दोनों एक पावर पैक्ड एक्शन फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं जिसकी तैयारियां यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा ने शुरू कर दी है।

आदित्य चोपड़ा एक फिल्म लिखने वाले हैं, जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2023 के आखिर या वर्ष 2024 के शुरुआत में फ्लोर पर जा सकती है। आदित्य चोपड़ा आइडिया पर काम कर रहे हैं और वह फिल्म की स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग पर काम करेंगे।
 

कहा जा रहा है कि सलमान और शाहरूख दोनों ही स्टार्स साथ आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।दोनों ही सुपरस्टार्स ने फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी रिजर्व कर ली हैं।

इन दिनो सलमान खान जहां कभी ईद कभी दीवाली, टाइगर 3 को लेकर चर्चाओं में हैं वहीं शाहरुख खान डंकी, जवान और पठान में काम कर रहे हैं।

 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment