सोनम कपूर के घर गूंजेगी किलकारियां, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दी गुड न्यूज
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने घोषणा की है कि वह और उनके व्यवसायी पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे की आने की तैयारी कर रहे है।
![]() |
‘‘नीरजा’’, ‘‘रांझना’’ और ‘‘दिल्ली 6’’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से चर्चा में आयीं सोनम (36) ने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। सोनम के पोस्ट पर फैंस कमेंट करके ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। शादी के करीब 4 साल बाद सोनम प्रेग्नेंट हुईं हैं।
सोनम ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ इसकी घोषणा की। छवियों में उनके साथ आनंद भी हैं। फोटो में वह अपने पति की गोद में सिर रखकर सोफे पर लेटी हुई अपना बेबी बंप फ्लॉंट कर रही है।
समझा जाता है कि सोनम इस साल के आखिर में बच्चे को जन्म देंगी। सोनम ने लिखा, ‘‘चार हाथ, तुम्हारे पालन-पोषण के लिए हम यथासंभव बेहतर प्रयास कर सकते हैं। दो दिल, जो हर कदम पर तुम्हारे साथ मिलकर धड़केंगे। कौन तुम्हें प्यार एवं सहयोग करेगा। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकते।’’
सोनम कपूर ने पति आनंद के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सोफे पर लेटी नजर आ रही हैं। सोनम ने फोटोज में आनंद की गोद में सिर रखा हुआ है। फोटोज में सोनम का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। फोटोज में उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। उन्होंने दुलकर सलमान के साथ अभिनय किया था। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘‘ब्लाइंड’’ में नजर आयेंगी।
सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।
| Tweet![]() |