खजुराहो फिल्म महोत्सव दिसंबर में

Last Updated 07 Oct 2020 11:19:46 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी खजुराहो में छठा खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केएफआईआई) दिसंबर में होगा। इस आयोजन के दौरान कोरोना के लिए तय की गई गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।


इस आयोजन के सूत्रधार फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के खजुराहो के प्रवास के दौरान ये जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि इस बार का फिल्मोत्सव 17 से 23 दिसंबर तक चलेगा। इस बार यह फिल्म महोत्सव फिल्म दुनिया की महान हस्तियों जैसे ऋषि कपूर, इरफन खान, सुशांत राजपूत, बासु चटर्जी आदि को समर्पित होगा। उन्हें याद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा तय दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा, विदेशी मेहमान नहीं आएंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इस बार महोत्सव से लोगों को वर्चुअल तरीके से जोड़ा जाएगा।

इसके साथ ही फिल्मों के प्रदर्शन के लिए टपरा टॉकीज भी बनाई जाएंगी। इस बार के आयोजन में शबाना आजमी भी हिस्सा लेंगी।

आईएएनएस
छतरपुर (मध्य प्रदेश)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment