शबाना आजमी की हालत स्थिर, हो रहा है सुधार: पारिवारिक सूत्र

Last Updated 22 Jan 2020 03:58:11 PM IST

पिछले सप्ताह एक दुर्घटना में घायल हुईं अभिनेत्री शबाना आजमी के पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आजमी की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।


अभिनेत्री शबाना आजमी

शबाना आजमी के पारिवारिक सूत्रो ने बताया कि अभिनेत्री की हालत है और उसमें सुधार हो रहा है। आजमी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।       

मुंबई-पुणो एक्सप्रेसवे पर 18 जनवरी को हुई दुर्घटना में आजमी को सिर पर चोट लगी थी।       

अभिनेत्री और उनके कार चालक कमलेश कामत को नवी मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें उसी दिन अंधेरी स्थित धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।       

पारिवारिक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।’’ 

    

आजमी को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल के अधिकारी अधिक जानकारी देने के लिए उपलब्ध नहीं थे। कामत पर लापरवाही से कार चलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment