राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन
Last Updated 14 Jan 2020 05:01:34 PM IST
बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कपूर की बेटी और महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार तड़के निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं।
श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा |
कपूर और बच्चन परिवार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ऋतु नंदा का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार तड़के निधन होने की जानकारी जानकारी दी। राज कपूर की बेटी और महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा कैंसर से पीड़ित थीं।
ऋतु ने रात को करीब 1.15 बजे अपनी आखिरी सांस लीं।
ऋषि, रणधीर और राजीव कपूर की बहन ऋतु की शादी एस्कॉर्ट्स समूह के पूर्व अध्यक्ष राजन नंदा से हुई थी, जिनका निधन अभी दो साल पहले ही हुआ है।
कपूर खानदान के अलावा ऋतु के आखिरी समय में उनका बेटा निखिल नंदा, बेटी नताशा और पोते-पोतियां उनके साथ थे।
| Tweet |