लंबे इंतजार के बाद सामने आईं दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरें

Last Updated 16 Nov 2018 01:13:43 AM IST

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीरसिंह की पति-पत्नी के रूप में पहली तस्वीरें बृहस्पतिवार को सामने आ गईं।


दीपिका-रणवीर पति-पत्नी के रूप में पहली तस्वीर

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीरसिंह की पति-पत्नी के रूप में पहली तस्वीरें बृहस्पतिवार को सामने आ गईं। गौरतलब है कि हिन्दी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीरसिंह दोनों ने दो अलग-अलग रीति रिवाजों से शादी की है।         

हिन्दी फिल्म जगत की इस शादी पर सबकी नजर थी लेकिन इसे काफी निजी रखा गया था। यह शादी इटली में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में हुई है। दोनों ने दक्षिणी भारतीय और उत्तर भारतीय दोनों तौर-तरीके से शादी की।  

       

दीपिका और रणवीर दोनों ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं।           

दीपिका और रणवीर बेंगलुरु और मुंबई में क्रमश: 21 और 28 नवंबर को प्रीतिभोज का आयोजन करेंगे।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment