प्रियंका-निक की शादी की तैयारियों के लिए मधु चोपड़ा पहुंचीं जोधपुर

Last Updated 17 Nov 2018 10:23:39 AM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अपनी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंची हैं।


प्रियंका-निक की शादी की तैयारियों के लिए मधु चोपड़ा पहुंचीं जोधपुर (फाइल फोटो)

प्रियंका अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। मधु ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह (जोधपुर) मेरा बहुत पसंदीदा शहर है। सारी दुनिया छोड़कर हम यहां आए हैं।"

शादी की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "अब शादी देख लेना..अभी से क्या बताऊं, जब हो जाए, तब बात करेंगे।"

प्रियंका इस दौरान पुरानी दिल्ली में अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी निर्देशक सोनाली बोस है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने यह जानकारी दी है।

प्रियंका और निक की यहां उमेद भवन पैलेस में जल्द शादी होने वाली है। इससे जुड़ी जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें केवल करीबी लोग और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। फिल्मी दुनिया के दोस्तों के लिए अलग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रियंका और निक की पारंपरिक 'रोका' रस्म अगस्त में अभिनेत्री के मुंबई निवास पर हुई थी।

आईएएनएस
जोधपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment