प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को अमेरिका में मिला मैरिज लाइसेंस
Last Updated 09 Nov 2018 01:08:20 PM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनास को अमेरिका में शादी का लाइसेंस मिल गया है। दोनों इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
प्रियंका, निक को मिला मैरिज का लाइसेंस (फाइल फोटो) |
वेबसाइट 'दब्लास्ट डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी। पिछले सप्ताह दोनों ब्रेवरी हिल्स कोर्टहाउस गए थे और वहां उन्होंने लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी के लाइसेंस को दिसंबर में भारत लाने की सोच रहे हैं और दिसंबर में शादी के बाद इस लाइसेंस को वह अमेरिका में पेश करेंगे। इससे दोनों देशों में उनकी शादी के वैध माना जाएगा।
प्रियंका और निक इस साल दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी के बंधन में बंधेंगे।
| Tweet |