CBSE Exam 2024 Date Sheet: 10वीं-12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से, कब कौन सा पेपर होगा जानिए

Last Updated 13 Dec 2023 08:48:00 AM IST

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं पंद्रह फरवरी से एक साथ आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के बीच उचित दिनों का अंतर भी दिया गया है।


दोनो ही परीक्षाएं सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगी। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं की डेटशीट के अनुसार दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु होकरं 13 मार्च 2024 तक चलेंगी। बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु होकर 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी।

डेट शीट के अनुसार दसवीं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं 21 फरवरी शुरु होंगी

21 को हिन्दी कोर्स ए और बी की परीक्षाएं होंगी। इसके बाद 26 फरवरी को अंग्रेजी कम्यूनिकेशन और अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिट्रेचर की परीक्षाएं होंगी। इसके बाद 2 मार्च को साइंस की परीक्षा होगी। 7 मार्च को सोशल साइंस की परीक्षा होगी।

11 मार्च को मैथमैटिेक्स स्टैंर्डड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा होगी।

13 मार्च को कम्प्यूटर एप्लिकेशंस,  आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी।

बारहवी के मुख्य विषयों की परीक्षाओं की बात करें तो 19 फरवरी को हिन्दी इलेक्टिव और हिन्दी कोर की परीक्षाएं होंगी

22 फरवरी को अंग्रेजी इलैक्टिव, अंग्रेजी इलैक्टिव (फंक्शनल अंग्रेजी) व अंग्रेजी कोर की होगी।

27 फरवरी को कैमिस्ट्री,

29 फरवरी ज्योग्राफी,

4 मार्च को फिजिक्स,

9 मार्च को मैथमेटिक्स व अप्लाइड मैथमेटिक्स,

12 मार्च को फिजिकल एजुकेशन,

13 मार्च को होम साइंस,

15 मार्च को साईक्लॉजी,

18 मार्च को  इकोनॉमिक्स,

19 मार्च को बायोलॉजी,

22 मार्च को पॉलिटिकल साइंस,

23 मार्च को एकाउंटेंसी,

27 मार्च को बिजनेस स्टडिस और बिजनेस एमिनिस्ट्रेशन,

28 मार्च को हिस्ट्री,

1 अप्रैल को सोशियोलॉजी

2 अप्रैल को इंफॉम्रेटिक्स प्रैक्टिस, कम्प्यूटर साइंस और इंफोम्रेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं होंगी।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment