साइरस मिस्त्री कार हादसा : मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया

Last Updated 05 Sep 2022 11:21:43 AM IST

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री तथा एक अन्य व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने बाद रविवार देर रात यहां सरकारी जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया।


सायरस मिस्त्री (फाइल फोटो)

अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि रविवार दोपहर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में साइरस मिस्त्री की लग्जरी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें कार की पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई। वे गुजरात से लौट रहे थे।

 

प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) कार चला रही थीं और उनके पति डेरियस पंडोले (60) उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में दोनों घायल हो गए और उन्हें गुजरात के वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई में जेजे अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले के शवों को देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर पालघर में कासा उप-जिला अस्पताल से यहां लाया गया। पोस्टमार्टम देर रात दो बजकर 27 मिनट पर किया गया। शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

अधिकारी ने और कोई जानकारी नहीं दी।

 

इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंडोले दंपति को इलाज के लिए सोमवार को सुबह वापी से सड़क मार्ग से मुंबई के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment