Share Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 713 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Last Updated 09 May 2022 11:21:16 AM IST

वैश्विक बाजारों में गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 713 अंक से अधिक टूट गया


विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने से भी धारणा प्रभावित हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 713.49 अंक की गिरावट के साथ 54,122.09 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 248.7 अंक गिरकर 16,162.55 पर आ गया।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शुरुआती कारोबार में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर केवल पॉवर ग्रिड ही हरे निशान में था।

पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 866.65 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 271.40 अंक या 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,411.25 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत बढ़कर 112.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,517.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment