जनता सेवा के अनेक रास्ते:प्रियंका

Last Updated 19 Apr 2009 07:29:37 PM IST


लंदन। कांग्रेस की स्टार प्रचारक और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह राजनीति में प्रवेश की जरूरत महसूस नहीं करतीं क्योंकि लोगों की सेवा के और भी कई तरीके हैं। प्रियंका ने कहा मेरा मानना है कि जनता की सेवा करने के अनेक रास्ते हैं और इस काम के लिए मैं राजनीति में जाने की जरूरत महसूस ही नहीं करती। इससे पहले 12 अप्रैल को प्रियंका ने पहली बार संकेत दिया था कि वह राजनीति में जाने के विरोध में नहीं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र में भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार करते समय राजनीति में आने के सवाल पर संवाददाताओं से कहा था उम्र बढ़ने के साथ-साथ मेरा मानना है कि कभी नहीं कहना गलत होगा। इसलिए मैं यह नहीं कह रही कि राजनीति में कभी नहीं जाऊंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था लेकिन मैं ऐसा होते हुए नहीं देखती। मैं ऐसा महसूस नहीं करती कि मैं ऐसा (राजनीति में प्रवेश) करुंगी। प्रियंका ने कहा कि विकास और देश के सामने चुनौती के मुद्दों को लेकर केवल गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी गंभीर है। लोग मेरे परिवार को और कांग्रेस पार्टी को इसलिए वोट देंगे क्योंकि वे ही हैं जो विकास और राष्ट्र के सामने आ रहीं चुनौतियों के मुद्दों को लेकर गंभीर है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment