नलिनी ने तकलीफों के चलते किया होगा अपराध

Last Updated 15 Apr 2009 05:19:11 PM IST


नयी दिल्ली। प्रियंका गांधी का मानना है कि राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी श्रीहरन ने यह अपराध खुद की तकलीफों के चलते किया होगा और उनका दूसरों को पीड़ा पहुंचाने का कोई इरादा नहीं होगा। प्रियंका ने कहा कि मेरा मानना है कि जब लोग ऐसा करते हैं तो वे वास्तव में अपनी कठिनाइयों के चलते ऐसा कर जाते हैं। वे दूसरे लोगों को पीड़ा पहुंचाने के इरादे से ऐसा नहीं करते। प्रियंका ने पिछले साल 19 मार्च को आंध्र प्रदेश की एक जेल में बंद नलिनी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में पूछे गये एक सवाल पर इस तरह की टिप्पणी की। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 37 वर्षीय पुत्री प्रियंका ने कहा कि जब वह नलिनी से मिलने जेल में गयीं थीं तो उन्हें महसूस हुआ कि नलिनी को माफ कर दिया जाना चाहिए। नलिनी उसके पति श्रीहरन और दो अन्य को राजीव गांधी की हत्या की साजिश रचने के मामले में मौत की सजा सुनायी गयी थी लेकिन सोनिया गांधी के अनुरोध पर उसकी सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया ताकि नलिनी की पुत्री अनाथ न रह जाये। प्रियंका ने नलिनी के साथ मुलाकात में आभासी तौर पर उससे पूछा था कि उसने उनके पिता के साथ ऐसा क्यों किया जो एक अच्छे इंसान थे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment