टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका से हारा भारत

Last Updated 06 Apr 2014 04:56:55 PM IST

आईसीसी टी-20 विश्वकप के बांग्लादेश में खेले गए फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर जीता विश्वकप.जीत का सहरा संगकारा के सिर बांधा गया.

  • 21:50 : टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका से हारा भारत
  • 21:48 : संगककारा ने जड़ा चौका
  • 21:48 : संगककारा ने जड़ा चौका
  • 21:47 : श्रीलंका के 17 ओवर में 119/4 रन
  • 21:45 : थिसारा ने लगाया छक्का
  • 21:44 : थिसारा परेरा ने जड़ा चौका
  • 21:43 : श्रीलंका के 16 ओवर में 104/4 रन
  • 21:42 : संगककारा ने जड़ा चौका
  • 21:40 : श्रीलंका के 15 ओवर में 98/4 रन
  • 21:39 : संगककारा ने जड़ा चौका
  • 21:39 : थिसारा ने लगाया छक्का
  • 21:37 : श्रीलंका के 14 ओवर में 84/4 रन
  • 21:37 : श्रीलंका के 13 ओवर में 78/4 रन
  • 21:34 : क्रीज पर आए थिसारा परेरा
  • 21:32 : श्रीलंका को लगा चौथा झटका लहिरु आउट हुए
  • 21:29 : श्रीलंका के 12 ओवर में 75/3 रन
  • 21:27 : श्रीलंका के 11 ओवर में 73/3 रन
  • 21:25 : श्रीलंका के 10 ओवर में 69/3 रन
  • 21:25 : लहिरु ने जड़ा चौका
  • 21:25 : क्रीज पर आए लहिरु
  • 21:23 : श्रीलंका को लगा तीसरा झटका जयावर्देने आउट हुए
  • 21:22 : जयावर्देने ने जड़ा चौका
  • 21:20 : श्रीलंका के 9 ओवर में 58/2 रन
  • 21:19 : संगककारा ने लगाया छक्का
  • 21:18 : संगककारा ने जड़ा चौका
  • 21:17 : श्रीलंका के 8 ओवर में 47/2 रन
  • 21:13 : श्रीलंका के 7 ओवर में 42/2 रन
  • 21:11 : श्रीलंका के 6 ओवर में 41/2 रन
  • 21:10 : क्रीज पर आए संगककारा
  • 21:10 : श्रीलंका को लगा दूसरा झटका दिलशान आउट हुए
  • 21:08 : दिलशान ने जड़ा चौका
  • 21:06 : श्रीलंका के 5 ओवर में 37/1 रन
  • 21:04 : जयावर्देने ने जड़ा चौका
  • 21:04 : जयावर्देने ने जड़ा चौका
  • 21:01 : श्रीलंका के 4 ओवर में 27/1 रन
  • 21:01 : दिलशान ने जड़ा चौका
  • 20:59 : दिलशान ने जड़ा चौका
  • 20:58 : जयावर्देने ने जड़ा चौका
  • 20:57 : श्रीलंका के 3 ओवर में 12/1 रन
  • 20:55 : दिलशान ने चौका लगाया
  • 20:52 : श्रीलंका के 2 ओवर में 8/1 रन
  • 20:50 : क्रीज पर आए जयावर्देने
  • 20:48 : श्रीलंका को लगा पहला झटका थिसारा परेरा आउट हुए
  • 20:46 : श्रीलंका के 1 ओवर में 5/0 रन
  • 20:43 : थिसारा परेरा ने जड़ा चौका
  • 20:43 : क्रीज पर आए थिसारा परेरा और दिलशान
  • 20:27 : श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 131 रन
  • 20:26 : भारत के 20 ओवर में 130/3 रन
  • 20:20 : भारत के 19 ओवर में 123/3 रन
  • 20:18 : क्रीज पर आए धोनी
  • 20:18 : भारत को लगा तीसरा झटका युवराज सिंह आउट हुए
  • 20:16 : भारत के 18 ओवर में 119/2 रन
  • 20:11 : भारत के 17 ओवर में 115/2 रन
  • 20:07 : भारत के 16 ओवर में 111/2 रन
  • 20:06 : विराट कोहली ने जड़ा चौका
  • 20:05 : विराट कोहली ने जड़ा चौका
  • 20:04 : भारत के 101 रन बने
  • 20:04 : विराट कोहली ने लगाया छक्का
  • 20:02 : भारत के 15 ओवर में 95/2 रन
  • 19:59 : भारत के 14 ओवर में 93/2 रन
  • 19:59 : विराट कोहली ने जड़ा चौका
  • 19:58 : विराट कोहली के 50 रन बने
  • 19:54 : भारत के 13 ओवर में 83/2 रन
  • 19:52 : विराट कोहली ने लगाया छक्का
  • 19:51 : भारत के 12 ओवर में 73/2 रन
  • 19:50 : विराट कोहली ने जड़ा चौका
  • 19:48 : भारत के 11 ओवर में 65/2 रन
  • 19:47 : क्रीज पर आए युवराज सिंह
  • 19:45 : भारत को लगा दूसरा झटका रोहित शर्मा आउट हुए
  • 19:44 : भारत के 10 ओवर में 64/1 रन
  • 19:44 : विराट कोहली ने लगाया छक्का
  • 19:42 : रोहित शर्मा ने जड़ा चौका
  • 19:40 : भारत के 9 ओवर में 50/1 रन
  • 19:39 : भारत के 50 रन बने
  • 19:37 : भारत के 8 ओवर में 47/1 रन
  • 19:35 : भारत के 7 ओवर में 41/1 रन
  • 19:34 : विराट कोहली ने लगाया छक्का
  • 19:33 : भारत के 6 ओवर में 31/1 रन
  • 19:33 : रोहित शर्मा ने जड़ा चौका
  • 19:25 : भारत के 5 ओवर में 23/1 रन
  • 19:24 : फिर मारा लेकिन दो रन
  • 19:23 : रोहित शर्मा ने जड़ा चौका
  • 19:21 : भारत के 4 ओवर में 15/1 रन
  • 19:16 : भारत के 3 ओवर में 11/1 रन
  • 19:15 : विराट कोहली ने जड़ा चौका
  • 19:14 : भारत के 2 ओवर में 5/1 रन
  • 19:11 : क्रीज पर आए विराट कोहली
  • 19:11 : भारत को लगा पहला झटका अजिंक्य रहाणे आउट हुए
  • 19:08 : भारत के एक ओवर में 3/0 रन
  • 19:05 : नुवान कुलसेकरा ने शुरू की गेंदबाजी
  • 19:04 : मैदान पर आए अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
  • 18:59 : भारतीय और श्रीलंकाई मैदान पर आए
  • 18:45 : बारिश के कारण देर से शुरू होगा मैच
  • 18:35 : भारत की श्रीलंका से टक्कर
  • 18:34 : श्रीलंका ने टॉस जीता पहले भारत को करेगी गेंदबाजी
  • 18:33 : टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

संगकारा

श्रीलंका ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद अनुभवी कुमार संगकारा की नाबाद 52 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत को श्रीलंका ने छह विकेट से धूल चटा दी.

श्रीलंका ने भारत की मजबूत बल्लेबाजी को फार्म में चल रहे विराट कोहली की 77 रन की शानदार पारी के बावजूद चार विकेट पर 130 रन के सामान्य स्कोर पर रोकने के बाद 17.5 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बनाकर 1996 के बाद पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया और अपने दो महान बल्लेबाजों माहेला जयवर्धने और संगकारा को विजयी विदाई दी.

अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहे संगकारा ने मात्र 35 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन की मैच विजयी पारी खेली.

उन्होंने तिसारा परेरा ‘नाबाद 21’ के साथ 5.2 ओवर में अविजित 54 रन जोड़कर फाइनल मैच पहले समाप्त कर दिया.

तिसारा ने जैसे ही आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आगे बढ़कर विजयी चौका मारा. पूरा श्रीलंकाई खेमा इस शानदार जीत की खुशी में उछल पड़ा. सभी श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान में दौड़ पड़े और श्रीलंकाई कप्तान लसित मलिंगा तो छलांग की मारने लगे.माहेला ने तिलकरत्ने दिलशान को गले लगाया और दिलशान ने संगकारा को गले लगाया.

श्रीलंका ने आखिर विश्वकप के फाइनल में हार के सिलसिले को तोड़ दिया. श्रीलंका 2007 और 2011 के एकदिवसीय विश्वकप फाइनल में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और भारत से हारा था जबकि 2012 के टी20 विश्वकप फाइनल में उसे वेस्टइंडीज से पराजय मिली थी.

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए यह यादगार क्षण था जिसका उन्होंने शेरे बांगला नेशनल स्टेडियम के मैदान पर जमकर जश्न मनाया.

भारत का 130 रन का स्कोर ऐसा नहीं था जिससे श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कोई परेशानी हो पाती. हालांकि कुशल परेरा को मोहित शर्मा ने दूसरे ओवर में आउट किया लेकिन दिलशान और माहेला ने दूसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी कर डाली.

दिलशान को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया जबकि माहेला को सुरेश रैना ने अश्विन के हाथों कैच कराया.

दिलशान ने 16 गेंदों पर चार चौके और माहेला ने 24 गेंदों पर चार चौके लगाए. श्रीलंका के तीन विकेट 65 रन पर गिर चुके थे और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने लाहिरू तिरिमाने  को 78 के स्कोर पर आउट किया. लेकिन एक छोर पर जमकर खेल रहे संगकारा ने इस मैच में टीम में शामिल किए गए परेरा के साथ टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया. परेरा ने 14 गेंदों पर नाबाद 23 रन में तीन छक्के लगाए.

बल्लेबाजी के बाद भारत का गेंदबाजी में भी कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा. टूर्नामेंट में मैच दर मैच जीत रही भारतीय टीम आखिर फाइनल में लुढ़क गई. मोहित ने 18 रन पर एक विकेट. अश्विन ने 29 रन पर एक विकेट. मिश्रा ने 32 रन पर एक विकेट और रैना ने 24 रन पर एक विकेट लिया.

इससे पहले विराट ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 58 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन की बेहतरीन पारी खेली और आखिरी गेंद पर रन आउट हुए. लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर अन्य बल्लेबाजों से कोई सहयोग नहीं मिला.

ओपनर रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए जबकि युवराज सिंह ने 21 गेंदों में मात्र 11 रन बनाकर भारतीय प्रशंसकों को खासा रू लाया. अजिंक्या रहाणे आठ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी सात गेंदों में चार रन बनाकर नाबाद रहे.

धोनी का फार्म के लिए जूझ रहे युवराज को सुरेश रैना और अपने मुकाबले ऊपर भेजने का फैसला भारत के लिए महंगा साबित हुआ.



 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment