IND vs AFG, 3rd T20: भारत ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराया, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Last Updated 18 Jan 2024 06:31:18 AM IST

भारत ने बुधवार को कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद शतक के बावजूद दूसरे सुपर ओवर के रोमांच तक पहुंचे तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर तीन मैच की सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया।


बेंगलुरू :अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के स्पिनर रवि बिश्नोई दूसरे ओवर जीत दिलाने के बाद का चित्र।

कप्तान रोहित शर्मा ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए नाबाद शतक जमाया जिसकी मदद से भारत ने शीषर्क्रम की नाकामी से उबरते हुए चार विकेट पर 212 रन बनाए।

जवाब में अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज (50), कप्तान इब्राहिम जदरान (50) और गुलबदीन नईब (नाबाद 55 रन) के अर्धशतकों से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बनाए जिससे स्कोर टाई हुआ और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा।

पहले सुपर ओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी करने आए जिसमें अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 16 रन बनाए। भारत ने रोहित के दो छक्कों से एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए और स्कोर फिर टाई हो गया। इससे फिर दूसरा सुपर ओवर खेला गया। इसमें रोहित पांचवीं गेंद पर रिटार्यड हो गए थे।

दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने रोहित के एक छक्के और एक चौके से पांच गेंद में दो विकेट गंवाकर 11 रन बनाए। इसमें रोहित रन आउट हुए और फरीद अहमद ने रिंकू सिंह को आउट किया। रवि बिश्नोई दूसरा सुपर करने उतरे और उनकी तीन गेंद में अफगानिस्तान ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए जिससे भारत मैच जीत गया।

इससे पहले रोहित ने 69 गेंद में 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन बनाए। वहीं रिंकू ने 39 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल थे। दोनों ने पांचवें विकेट की अटूट साझेदारी में 190 रन बनाए।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर चार विकेट 22 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए पारी को संभाला और फिर हाथ खोलने शुरू किए। रोहित ने अफगानिस्तान के स्पिनरों को रिवर्स स्वीप भी लगाई जो आम तौर पर उनके बल्ले से देखने को नहीं मिलती।

लेग स्पिनर कैस अहमद को रिवर्स स्वीप लगाकर ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अक्टूबर 2022 के बाद पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में दर्शनीय पूल शॉट भी लगाए।

रोहित ने अपना शतक 63 गेंद में पूरा किया जो 2018 में लखनऊ में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 111 रन के बाद उनका पहला टी-20 शतक है। रोहित ने टी-20 में अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया।

इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 118 रन था जो श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 2017 में इंदौर में लगाया था। दूसरे छोर से रिंकू ने उनका बखूबी साथ निभाया। उन्होंने सलीम को स्क्वेयर लेग पर फ्लिक के साथ छक्का जड़ा और टी-20 में दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

पहली गेंद से ही आक्रामक खेलने के इरादे से उतरने वाली भारतीय टीम को इस रणनीति का कभी कभी खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। यशस्वी जायसवाल आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद ने पैवेलियन भेजा। डीप में मोहम्मद नबी ने उनका कैच लपका।

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के घरेलू मैदान पर उतरे तो दर्शकों ने जबर्दस्त तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वह हालांकि एक ही गेंद खेल पाये और अहमद ने उन्हें इब्राहिम जदरान के हाथों लपकवाया।

स्कोर बोर्ड

भारत -
यशस्वी जायसवाल का. नबी बो. अहमद     4
रोहित शर्मा (नाबाद)    121
विराट कोहली का. जदरान बो. अहमद     00
शिवम दुबे का. गुरबाज बो. उमरजई     01
संजू सैमसन का. नबी बो. अहमद     00
रिंकू सिंह (नाबाद)    69
अतिरिक्त -     17
कुल - (20 ओवर में चार विकेट पर)    212
विकेटपतन - 1/18, 2/18, 3/21, 4/22
गेंदबाजी - फरीद अहमद 4-0-20-3, अजमतुल्लाह उमरजई 4-0-33, अहमद 4-0-28-0, मोहम्मद सलीम 3-0-43-0,    अशरफ 2-0-25-0, जन्नत 3-0-54-0

अफगानिस्तान -
रहमानुल्लाह गुरबाज का. सुंदर बो. कुलदीप     50
इब्राहिम जदरान स्टंप सैमसन बो. सुंदर     50
गुलबदिन नायब (नाबाद)    55
अजमतुल्लाह उमरजई का. बिश्नोई बो. सुंदर     00
मोहम्मद नबी का. आवेश बो. सुंदर     34
करीम जन्नत रन आउट     02
नजीबुल्लाह जदरान का. कोहली बो. आवेश     05
शराफुद्दीन अशरफ (नाबाद)    05
अतिरिक्त -     11
कुल - (20 ओवर में छह विकेट पर)    212
विकेटपतन - 1/93, 2/107, 3/107, 4/163, 5/167, 6/182
गेंदबाजी - मुकेश 4-0-44-0, आवेश 4-0-55-1, बिश्नोई 4-0-38-0, सुंदर 3-0-18-3, दुबे 2-0-25-0, कुलदीप 3-0-31-1

भाषा
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment