INDvsSA: रोहित शर्मा-मयंक अग्रवाल 300 रन की भागीदारी, बनी तीसरी भारतीय जोड़ी

Last Updated 03 Oct 2019 01:05:10 PM IST

रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल गुरूवार को टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 300 रन की भागीदारी निभाने वाली तीसरी भारतीय सलामी जोड़ी बन गयी।


रोहित-अग्रवाल के 300 रन की भागीदारी

रोहित और अग्रवाल ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां चल रहे पहले टेस्ट के दौरान 317 रन की साझेदारी करके हासिल की।          

रोहित ने टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पदार्पण में 176 रन की पारी खेली जबकि अग्रवाल ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा।          

रोहित और अग्रवाल के अलावा टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट के लिये 300 रन से ज्यादा की भागीदारी निभाने वाली अन्य भारतीय जोड़ियां वीनू मांकड़ और पंकज रॉय (1956 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 413 रन) तथा वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ (2006 में पाकिस्तान के खिलाफ 410 रन) की हैं।          

दिसंबर 2018 में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने वाले 28 साल के अग्रवाल को टेस्ट शतक जमाने में आठ पारियां लगी। वह टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले 86वें भारतीय बल्लेबाज बन गये। 

टेस्ट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और नील मैक्केंजी के नाम है जिन्होंने फरवरी 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 415 रनों की साझेदारी की थी।

भाषा/आइएएनएस
विशाखापत्तनम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment