IPL-12 : रॉयल चैलेंजर्स पर चेन्नई सुपरकिंग्स की शानदार जीत

Last Updated 24 Mar 2019 01:59:12 AM IST

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (20 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर इमरान ताहिर (9 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल-12 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को शनिवार को 70 रन पर ढेर करने के बाद एकतरफा अंदाज में सात विकेट से जीत दर्ज की।


रॉयल चैलेंजर्स पर चेन्नई सुपरकिंग्स की शानदार जीत (सांकेतिक फोटो)

भारतीय कप्तान व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली की टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गयी। चेन्नई ने स्पिनरों की मददगार पिच पर संभलकर खेलते हुए 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 71 रन बनाकर अपने खिताब बचाओ अभियान की उम्दा शुरुआत की। लक्ष्य बड़ा नहीं था लेकिन मुश्किल पिच पर चेन्नई के बल्लेबाजों को भी संघर्ष करना पड़ा। अंबाती रायुडू ने सर्वाधिक 28 रन बनाये।
बेंगलुरु के ओपनर पार्थिव पटेल ने 35 गेंदों में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाये। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका। बेंगलुरु का आईपीएल में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे कम स्कोर है। बेंगलुरू की टीम 2017 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मात्र 49 रन पर ढेर हो गयी थी जबकि उसने 2014 में अबुधाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 70 रन बनाये थे और 2019 में उसने चेन्नई के खिलाफ 70 रन बनाये।

स्कोर बोर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू :
विराट कोहली का. जडेजा बो. हरभजन        06
पार्थिव पटेल का. केदार जाधव बो. ब्रावो        29
मोइन अली का. एंड बो. हरभजन        09
डिवीलियर्स का. जडेजा बो. हरभजन        09
शिमरोन हेत्माएर रन आउट         00
शिवम दुबे का. वाटसन बो. ताहिर        02
कोलिन ग्रैंडहोम का. धोनी बो. जडेजा       04
नवदीप सैनी का. वाटसन बो. ताहिर        02
यजुवेन्द्र चहल का. हरभजन बो. ताहिर        04
उमेश यादव बो. जडेजा       01
मोहम्मद शमी नाबाद        00
अतिरिक्त :       04
कुल (17.1 ओवर में सभी आउट)               70
विकेट पतन : 1/16, 2/28, 3/38, 4/39, 5/45, 6/50, 7/53, 8/59, 9/70, 10/70
गेंदबाजी : दीपक चाहर 4-0-17-0, हरभजन  4-0-20-3, सुरेश रैना 1-0-6-0, इमरान ताहिर 4-1-9-3, रविंद जडेजा  4-1-15-2, डी. ब्रावो  0.1-0 - 0 - 1
चेन्नई सुपर किंग्स :
शेन वाटसन बो. चहल        00
अम्बाती रायुडू बो. मो. शिराज          28
सुरेश रैना का. शिवम दुबे बो. मोइन           19
केदार जाधव नाबाद         13
रविंद्र जडेजा नाबाद         06
अतिरिक्त :       05
कुल (17.4 ओवर में तीन विकेट पर)             71
विकेट पतन : 1/8, 2/40, 3/59
गेंदबाजी :
यजुवेन्द्र चहल 4-1-6-1, नवदीप सैनी 4-0-24-0, मोइन अली 4-0-19-1, उमेश यादव  3-0-13-0, मो. शिराज 2-1-5-1, शिवम दुबे 0.4-0-3-0

वार्ता
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment