Women Asian Champions Trophy Hockey : वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 3-0 से हराकर दिखाया दम
भारत ने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में सबसे दमदार प्रदशर्न करते हुए चीन को 3-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।
![]() चीन (पीली जर्सी) के खिलाफ गोल जमाने पर जश्न मनातीं भारत की महिला हॉकी खिलाड़ी। |
इस तरह भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट की अंत तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। चीन की यह प्रतियोगिता में पहली हार है।
राजगीर स्पोर्ट्स यूनिर्वसटिी हॉकी स्टेडियम में शनिवार को दशर्कों की जबर्दस्त भीड़ थी। हाल ही पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर लौटी चीन के साथ मुकाबले के लिए दशर्कों ने भारतीय खिलाड़ियों का खुलकर उत्साह बढाया। चीन यहां अपने दूसरे दर्जे की टीम लेकर आई है, क्योंकि उसे इसी माह प्रो लीग में अपने अभियान की शुरु आत करनी है।
भारत को मैच के पहले हाफ में लय पकड़ने में परेशानी हुई। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों को चीनी डिफेंस लाइन ने सर्किल में पहुंचने से ज्यादा समय तक रोके रखा था। लेकिन इस काम में चीन दूसरे हाफ में थोड़ा थका हुआ नजर आया, जिसका फायदा भारत ने उठाया और तीन गोल कर जीत दर्ज कर ली।
भारत के लिए मैच में संगीता कुमारी ने खेल के 32वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद दूसरा गोल 37वें मिनट में कप्तान सलीमा टेटे ने दागा। दीपिका ने मैच के बिलकुल आखिर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। दीपिका अब आठ गोल दागकर पूरे टूर्नामेंट में सबसे आगे है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक खिलाड़ी द्वारा किया गया आठ गोल सबसे ज्यादा है।
टूर्नामेंट में भारत और चीन के मुकाबले को बिलकुल फाइनल की तरह समझा जा रहा था और परिस्थितियां नहीं बदली तो पूरी उम्मीद है कि बुधवार को फाइनल भी इन्हीं दोनों के बीच खेला जाएगा। हालांकि चीन की टीम विश्व रैंकिंग (छठा) में भारत (नौवां) से बेहतर है लेकिन उसे अब पहली बार चैंपियन बनने में काफी मेहनत करनी होगी। भारत ने चीन को केवल एक पेनल्टी कॉर्नर का मौका दिया जबकि भारत ने पांच मौके में से एक को गोल में बदला।
जापान ने मलयेशिया को हराया
जापान की सांसें थम गयीं थी जब मलयेशिया ने उसके खिलाफ राउंड रोबिन लीग के तीसरे क्वार्टर तक एक गोल की बढ़त बनाए रखी थी। लेकिन अंतिम 11 मिनट के खेल में जापान ने अपने प्रदशर्न में निखार लाते हुए दो गोल कर मुकाबला 2-1 से जीत लिया। इस जीत के बाद जापान की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बढ़ी जरूर है कि लेकिन जिस तरह के समीकरण बने हैं उससे उसे थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।
जापान की बिलकुल नई टीम इससे पहले के दो मुकाबले ड्रा और एक अन्य हार से संघर्ष कर रही थी। मलयेशिया के खिलाफ जापान ने केवल दो मिनट के अंतराल में दो गोल किए। पहले शिहो कोबायाकाबा ने 49वें मिनट में फील्ड गोल किया। इसके दो मिनट बाद ही पेनल्टी कॉॅर्नर पर मियु हासेगावा ने गोल कर जापान की जीत पक्की कर दी। इससे पहले मलयेशिया को 26वें मिनट में तब बढ़त मिल गयी जब नूर मोहम्मद ने फील्ड गोल कर दिया। इस गोल से पेरिस ओलंपिक खेल कर लौटी जापानी टीम सन्न रह गयी, फिर भी उसने बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला जीतकर अब अपने अंकों की संख्या पांच कर ली है।
कोरिया ने थाईलैंड को 4-0 से हराया
सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ में लगी कोरियाई टीम ने प्रतियोगिता में सबसे कमजोर मानी जा रही थाईलैंड टीम के खिलाफ 4-0 की जीत दर्ज की। पहली जीत के साथ कोरिया के अब चार अंक हैं। उसे अंतिम चार में प्रवेश करने के लिए राउंड रोबिन लीग के अंतिम मैच में चीन के खिलाफ जीत की जरूरत पड़ेगी। थाईलंड की यह तीसरी हार है, लेकिन उसने सबसे ज्यादा तीन बार की चैंपियन टीम कोरिया को मैच में संघर्ष के लिए मजबूर कर दिया। पूरी कोशिश के बावजूद पहले हाफ में कोरिया र्सिएक गोल कर पाया।
| Tweet![]() |