नीरज , प्रमोद भगत को मिला पद्मश्री

Last Updated 29 Mar 2022 02:35:15 AM IST

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को सोमवार को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया।


नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण करते नीरज चोपड़ा।

24 वर्ष के भालाफेंक खिलाड़ी चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान प्रदान किया।

पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को भी चोपड़ा के साथ यह सम्मान दिया गया।

चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत को पहला ओलंपिक स्वर्ण दिलाया था।

वह अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। भगत पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

उन्होंने पुरुष एकल एसएल 3 वर्ग में पीला तमगा जीता।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment