प्रधानमंत्री मोदी ने मिल्खा सिंह से बात की, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की जताई उम्मीद

Last Updated 04 Jun 2021 01:01:05 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से शुक्रवार को बात की और उनकी सेहत के बारे में जाना।


मिल्खा सिंह को बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे जो तोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले हैं।

“फ्लाइंग सिख” के तौर पर प्रसिद्ध सिंह हाल में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे ।

ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटने के कारण उन्हें अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 91 वर्षीय सिंह की हालत स्थिर है।

बता दें कि मिल्खा सिंह को गुरुवार दोपहर दोबारा से चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मिल्खा सिंह की 20 मई को कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत खराब होने पर मिल्खा सिंह को मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

मिल्खा सिंह को कोविड के दौरान भी सांस लेने में समस्या हुई और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। मिल्खा सिंह ने तेजी से रिकवर किया था और वह दो दिन बाद ही आईसीयू से बाहर आ गए थे।  31 मई को मिल्खा सिंह की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी।

सिंह की पत्नी निर्मल हालांकि, जो भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान थीं, को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया था।

 

ऐजेंसी
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment