IOC के पूर्व उपाध्यक्ष पाउंड ने कहा, टोक्यो ओलंपिक के दौरान दर्शकों की मौजूदगी अनिवार्य नहीं

Last Updated 21 Jan 2021 01:46:20 PM IST

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व उपाध्यक्ष डिक पाउंड ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में हो सकता है।


उन्होंने साथ ही भविष्यवाणी की कि जापान और दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढते मामलों के बावजूद खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।        

पाउंड ने जापान की क्योदो समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘सवाल यह है- ऐसा (दर्शकों की मौजूदगी) अनिवार्य है या ऐसा होना अच्छा होता। दर्शकों का होना अच्छा होगा। लेकिन ऐसा होना अनिवार्य नहीं है।’’   

पाउंड अब फैसला करने वाले आईओसी के कार्यकारी बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक को लेकर लोगों का उत्साह बढा रहे थे। उन्होंने यह प्रतिक्रिया तब दी है जब हाल में जापान में एक सव्रेक्षण में हिस्सा लेने वाली 80 प्रतिशत जनता का मानना है कि कोरोना वायरस के बढते मामलों के बीच ओलंपिक का आयोजन नहीं होना चाहिए।   

कनाडा के वरिष्ठ ओलंपिक अधिकारी और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के पहले अध्यक्ष पाउंड ने उस बात को दोहराया जिसे आईओसी और स्थानीय आयोजक महीनों से दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बार खेलों का आयोजन नहीं हुआ तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। ये खेल दोबारा स्थगित नहीं होंगे। पाउंड ने कहा, ‘‘यह 2021 में होंगे या फिर नहीं होंगे।’’   
 

एपी
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment