गणितज्ञों ने खोजा मंगल तक उड़ान भरने का नया मार्ग

Last Updated 29 Dec 2014 02:50:56 PM IST

अमेरिका और इटली के गणितज्ञों ने मंगल ग्रह तक उड़ान भरने का एक नया अधिक सुविधाजनक और सस्ता मार्ग खोज लिया है.


गणितज्ञों ने खोजा मंगल ग्रह का नया मार्ग

यह खबर लंदन से प्रकाशित अखबार ‘इंडिपेंडंट’ में छपी है, जो मार्ग आज मौजूद है उसके जरिए मंगल तक पहुंचने के लिए भारी मात्रा में ईधन खर्च करने की आवश्यकता होती है. 

इसके अलावा, मंगल तक उड़ानें 26 महीने में केवल एक बार ही भरी जा सकती है जब पृथ्वी और मंगल ग्रह एक-दूसरे के सबसे नजदीक होते हैं. 
 
गणितज्ञों फ्रांसेस्को तोपुत्तो और एडर्वड बेल्ब्रूनो द्वारा प्रस्तावित नई विधि में मंगल ग्रह की गति का ध्यान रखा गया है और यह विधि इन दोनों समस्याओं का समाधान खेजने में सहायता कर सकती है. 
 
हालांकि, अखबार ने यह भी लिखा है कि नई विधि के अनुसार भी मंगल ग्रह तक मानवयुक्त उड़ान छह महीने लंबी ही होगी.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment